कालाढूंगी। यहां मंगलवार (आज) भाकड़ा नदी पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को दोपहर करीब 3:13 बजे डायल 112 पर हादसे की सूचना मिली।अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पिकअप वाहन यूके 06 एसी 9796 और स्कूटी यूके 04 एपी 6596के बीच भीषण भिड़ंत पाई गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने भावना रावत (20 वर्ष), पुत्री भोपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घायल युवती नेहा जोशी (लगभग 20 वर्ष), निवासी लामाचौड़, की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]