खाई में गिरी कार एक कि मौत, जबकि एक अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग स्थित सलडी के समीप देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी लाया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

जानकारी के मुताबिक बुधवार को देर रात कार संख्या यूके 04 एएफ 7682 भीमताल से हल्द्वानी आ रहीं थीं। सलड़ी के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। देर रात की घटना होने के चलते किसी को हादसे के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में घायल युवक खुद सड़क तक पहुंचा और उसने सड़क से गुजर रहे राहगीरों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भीमताल पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल


मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें कार सवार गौलापार निवासी शुभम बसेड़ा की मौत हो गई। साथी नमन सिंह चुफाल घायल हो गया। भवाली के सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि कार सवार देर रात भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे इस दौरान देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें शुभम की रात ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका दोस्त हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news car accident Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More