सहारनपुर जा रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून जिले के कोटि इछाड़ी डैम के पास महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (आज) प्रातः 02:45 पर आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि कोटि इछाड़ी डैम के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम एएसआई सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक पिकअप वाहन (एचपी 63ए 3010) अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग पर पलट गया था जिसमें एक व्यक्ति सवार था और वाहन के नीचे दबा हुआ था। उक्त वाहन नेरवा हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रहा था। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वाहन के नीचे से युवक के शव को बाहर निकाला व आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक की शिनाख्त सुधीर पुत्र भगत सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी-ग्याहा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। एसडीआरएफ टीम में अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर, मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल अमीचंद, फायरमैन संदीप सिंह, कॉन्स्टेबल चालक विकेश शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news One killed in pickup going to Saharanpur SDRF recovers body Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More