देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम अमन हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार तीन संदिग्ध क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। लेकिन नगला इमरती के पास खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी पहचान सौरभ निवासी ढंडेरा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस अमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी बता रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

मुठभेड़ के दौरान सौरभ के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीमों ने आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात ढंडेरा में 26 वर्षीय शराब कैंटीन संचालक अमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी।प्रारंभिक पूछताछ में घायल आरोपी ने हत्याकांड में तीन लोगों के शामिल होने की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच के साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report absconding accused in murder case crime news Devbhoomi News encounter between criminals and police haridwar news Hindi News Late night encounter between criminals absconding in murder case and police Late-night encounter News from the hills News From the Pahad One criminal injured Roorkee News two criminals absconding uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More