गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा आयोजित किया गया एक माह का निशुल्क हैंडीक्राफ्ट उत्पाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गदरपुर। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा एक्सचेंजर व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से जिला ऊधम सिंह नगर के ब्लॉक गदरपुर के गांव श्रीरामपुर में एक माह के निशुल्क हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान 100महिलाओं में से 50 महिलाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व शिक्षामंत्री व विधायक अरविंद पांडे द्वारा किया गया। उदघाटन के दौरान विधायक अरविंद पाण्डे ने महिलाओं को प्रशिक्षण के उपरांत आर्थिक रुप से सहयोग करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

बताते चलें कि गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा एक्सचेंजर व इडीआईआई के सहयोग से 4 वर्षों से निरंतर जिला ऊधमसिंह  नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार व उद्यमी स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। जिस हेतु पूर्व में भी विधायक द्वारा 40 सिलाई मशीनें महिलाओं के स्वरोजगार को आगे बढ़ाने हेतु अनुदान दिया था। जिससे आज महिलायें समूह के माध्यम से कार्य कर आय को बढ़ा रहीं हैं। इडीआईआई परियोजना समन्वयक बाल कृष्ण जोशी ने महिलाओं को कार्यक्रम के प्रति अवगत कराया। संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली ने महिलाओं को हर संभव स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग की बात कही। पूर्व जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक योगेश पांडे ने बताया कि वर्तमान में महिलाओं हेतु विभिन्न उधमी योजनाएं चलायी जा रही । ब्लाक कार्डिनेटर राधा ने प्रशिक्षण के दौरान समूह बनाकर कार्य करने की विधि को बताया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली, इडीआईआई समन्वयक बाल कृष्ण जोशी, चेयरमैन दिनेशपुर हिमांशु सरकार, उप प्रधान आसित राय, ब्लॉक कार्डिनेटर राधा, माया रानी, प्रशिक्षिका मोहिनी, सोनाली व अन्य महिलायें मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gadarpur news One month free handicraft product and training program organized by Girija Boutique and Women Development Organization US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More