देर रात एक भैंस के अचानक सड़क पर आ जाने से दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत और नौ लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। पंतनगर थाने क्षेत्र के टांडा मोड़ स्थित संजय वन के पास सोमवार देर रात एक भैंस के अचानक सड़क पर आ जाने से दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेशपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार नौ लोग घायल हो गए। 112 नंबर पर सूचना मिलते ही पंतनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

पुलिस के अनुसार कार संख्या यूके-04/एफ-8000 (फोर्ड) रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी, जबकि कार संख्या यूपी-14/एफयू 0516 हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रही थी।संजय वन के पास अचानक एक भैंस सड़क पार करने लगी।इससे यूपी नंबर की कार पहले भैंस से टकराई और फिर सामने से आ रही फोर्ड कार से भिड़ गई। फोर्ड कार में सवार मोहित सडाना (30), पत्नी शारदा सडाना (26) और दो बच्चे रुद्र (7) व नंदिनी (2) को मामूली चोटें आईं। जबकि दूसरी कार में सवार संतोष राम (40), संतोष अग्निहोत्री (51), रक्षपाल सिंह (45), आनंद जय सिंह व विनोद मिगलानी उम्र 48 वर्ष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 112 वाहन की मदद से निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

जबकि दिनेशपुर निवासी विनोद मिगलानी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दूसरी कार में सवार सभी लोग कैंची धाम मंदिर से दर्शन कर रुद्रपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने कहा मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news buffalo suddenly came on the road Devbhoomi News Head on collision between two cars Hindi News In a head on collision between two cars Late night a buffalo suddenly came on the road Late night accident News from the hills News From the Pahad nine people injured one person died one person died and nine people were injured rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More