सूमो वाहन खाई में गिरने से वाहन सवार एक की हुई मौत, दो युवक गम्भीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में आज सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार (आज) कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि जोशीमठ विकासखंड स्थित उर्गम-भर्की मोटरमार्ग पर एक सूमो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त सूमो वाहन (यूके 07टीबी 0248) तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन में फंसे 02 व्यक्तियों को बाहर निकाल कर स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा जिसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

घायलों में जयदीप सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, देवरखडेरा, चमोली व विक्रम सिंह पुत्र इंद्र सिंह, 35 वर्ष, कुंजो मेगोट, चमोली शामिल हैं। रितेश चौहान पुत्र दिगम्बर चौहान, 28 वर्ष, चाईं, चमोली की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Gopeshwar news One person killed two youth seriously injured after Sumo vehicle falls into ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More