तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक ब्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

लक्सर। यहां ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरी गांव निवासी रतीराम उम्र 55 वर्ष सुल्तानपुर गांव निवासी बिजेंदर के साथ मंगलवार को बाइक पर सवार होकर सुल्तानपुर से लक्सर की ओर आ रहे थे, तभी सुल्तानपुर गांव के निकट लक्सर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।जिससे बाइक सवार रतीराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति विजेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। इसी बीच ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रूड़की सिविल अस्पताल भेजने के साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news another seriously injured after being hit by a speeding truck One person riding a bike died Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More