आदिबद्री के पास कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत के साथ चार लोग गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
गोपेश्वर। चमोली जिले के आदिबद्री के पास कार के  दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि  चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी रुड़की में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 06 जुलाई की रात लगभग 8:15 बजे आदिबद्री क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पंप के निकट एक बलेनो कार (यूके 07एफआर 5185) जो कि कर्णप्रयाग से आदिबद्री की तरफ आ रही थी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चालक समेत कुल 05 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची और अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच स्थानीय पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर 04 घायलों को अस्पताल पहुँचाया व एक शव को भी बरामद किया। यह वाहन रुड़की से आदिबद्री के निकट कांसवा गांव जा रहा था। वाहन में सवार सभी व्यक्ति कासवा गांव के व आपस में रिश्तेदार व पारिवारिक सदस्य हैं, जो रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। घटना में मौके पर ही एक महिला की मृत्यु हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति सामान्य रूप से घायल है। सभी घायलों को चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजते हुए मृतका को मोर्चरी कर्णप्रयाग भेजा गया है। घायलों में मोहन प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी कासूवा गैरसैण चमोली उम्र 58 वर्ष (चालक), प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश चंद्र निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 20 वर्ष (सामान्य घायल), विक्रम सिंह कुंवर पुत्र बच्चन सिंह निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 56 वर्ष(घायल), उषा देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 51 वर्ष घायल हैं। बिंसरी देवी पत्नी स्व० कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 80 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car crash four others injured four seriously injured in car accident near Adibadri Gopeshwar news one woman dead SDRF did the rescue uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More