वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की हुई मौत, सात लोग घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चमोली। चमोली जिले के नंदानगर (घाट) के कांडई गांव के निकट एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि वाहन टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। सभी लोग पूजा कर अपने घर कांडई लौट रहे थे, तभी वाहन हादसे का शिकार हो गया। वहीं घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वाहन संख्या यूके-02-पीए-0058 (टेंपो ट्रैवलर) सड़क से 20-25 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक सहित 12 लोग सवार थे। वाहन में सवार चार लोगों को कोई चोट नहीं आयी है, जिन्हें घटनास्थल से ही घर भेज दिया गया है। सात लोगों को चोटे आयी है जिन्हें 108 की माध्यम जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जबकि एक महिला की मृत्यु हो गयी है। घायलों में कन्हैया लाल पुत्र रैदास (59वर्ष) निवासी काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली, बृजेश पुत्र कन्हैया लाल (28वर्ष) पता उपरोक्त (चालक), अखिलेश कन्याल पुत्र आशाराम (51वर्ष) पता उपरोक्त, अभिषेक कन्याल पुत्र अखिलेश कन्याल (18वर्ष) पता उपरोक्त, रोहित पुत्र राजकुमार (18वर्ष) पता उपरोक्त, मोहित पुत्र राजकुमार (16वर्ष) पता उपरोक्त, संदीप पुत्र अनुसूया लाल (30वर्ष) शामिल हैं, दुर्घटना में लक्ष्मी देवी पत्नी कन्हैया लाल (50वर्ष) काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली की मौत हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news chamoli news One woman died seven people injured in vehicle accident Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More