देहरादून। जून माह में केदारनाथ की हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सात मई को शुरू होगी। आईआरसीटीसी ने इसकी सूचना जारी कर दी है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक किए जा सकते हैं। सात मई को ऑनलाइन बुकिंग दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बुकिंग के लिए वेबसाइट पर पहले ही सभी दिशा-निर्देश पढ़ लें। फिलहाल एक से 30 जून के लिए बुकिंग खोली जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले 31 मई तक की बुकिंग खोली गई थी जो कि पांच मिनट के भीतर फुल हो गई थी।
इन बातों का रखें ध्यान
– केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही बुकिंग की जाएगी।
– बुकिंग के लिए कोई अन्य पोर्टल या एजेंसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
– किसी भी मोबाइल नंबर पर बात न करें।
– भुगतान भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही किया जाएगा।
– किसी के भी क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी पर भुगतान न करें।
– ठगी की आशंका होने पर 1930 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बताएं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। व्यापारियों […]