हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। जो बोले सो निहाल… के जयकारों के साथ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार को सुबह दस बजे विधि विधान से खोल दिए गए। पंच प्यारों की अगुवाई में पांच हजार श्रद्धालु इस क्षण के साक्षी बने। करीब नौ बजे पंच प्यारों के अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरों की धुनों के फनकार लोकगायक दीवान कनवाल का निधन 

रविवार सुबह दस बजे पंच प्यारों की अगुवाई ने पांच हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका। पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्न्नान किया। पंच प्यारों की अगुवाई में गोविंदघाट गुरुद्वारे से पांच हजार तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार दोपहर घांघरिया पहुंचा था। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब, घांघरिया व अन्य यात्रा पड़ावों में सभी यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड से लाकर दरबार साहिब में रखा गया। इसके बाद सुबह 10 बजे सुखमणि का पाठ हुआ। इसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। शबद कीर्तन के बाद दोपहर में 12:30 बजे हेमकुंड साहिब में इस साल की पहली अरदास होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Hemkund sahib news rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। शहर को जाम से निजात दिलाने को प्रशासन अतिक्रमण हटाने पर फोकस कर रहा है। जिसके क्रम में ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ […]

Read More
उत्तराखण्ड

लीजेड्स लीग क्रिकेट 2026 : भारतीय कप्तानों ने 23रन से हराया मुंबई स्पार्टन्स को 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बुधवार को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2026 सीज़न के पहले मैच में भारतीय कप्तानों ने मुंबई स्पार्टन्स को 23 रनों से हरा दिया। गुरुवार को रॉयल राइडर्स पंजाब का सामना एलएलसी 2026 के दूसरे मैच में […]

Read More
उत्तराखण्ड

गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए जारी टेलीफोन नंबर नहीं लगने से उपभोक्ताओं में बड़ी नाराजगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। क्षेत्र में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए एजेंसियों को जारी किया गया टेलीफोन नंबर पिछले दो दिनों से नहीं लग रहा है। इसके चलते उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं […]

Read More