संविधान दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शुक्रवार को भीमराव अंबेडकर आदर्श विद्यालय दमुआढुंगा में संविधान की प्रस्तावना से  संविधान दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रस्तावना के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं बुद्धिजीवियों द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जी आर टमटा ने एवं संचालन जीवन प्रकाश ने किया। 

इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए जेसी बेरी ने कहा कि भारत का संविधान लागू होते ही सभी भारतीयों को बराबरी का हक़ प्रदान कर दिया, जीआर टम्टा ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और सबसे ताकतवर संविधान है। अंजू राज ने कहा कि तीन सौ सालों के इतिहास में पूरे विश्व मे बाबा साहेब के बराबर और कोई दूसरा इतना ज्यादा ज्ञानी पैदा नही हुआ, इसीलिए उनको सिंबल ऑफ नॉलेज का खिताब हासिल हुआ। नफ़ीस अहमद खान ने कहा कि गुलाम भारत और आज़ाद भारत के बीच का फर्क सिर्फ वह किताब है जिसे हम संविधान कहते हैं। भारत का संविधान इतना महान है कि वह शरिया कानून को भी मानने की इजाज़त देता है और जो कुछ हमारे पास सुविधाएं मौजूद हैं वह संविधान की वजह से है।

यह भी पढ़ें 👉  रंग खेलने के दौरान मामूली कहासुनी बनी हिंसक होली, लाठी-डंडों के साथ जमकर हुआ पथराव

कार्यक्रम में बी एल आर्य, डी आर आर्य, हरीश लोधी,  एच आर टम्टा, सुंदर लाल बौद्ध, कैलाश सिंह पांगती, राजेन्द्र सिंह कुटियाल, मोहन लाल आर्य, आर पी गंगोला, बाल किशन राम, जे आर आर्य, एस डी आर्य, दयाराम आर्य, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, उषा आर्य, अंजूराज, सिराज अहमद, मोहम्मद सुलेमान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

7 मार्च को हरिद्वार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में 7 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार आगमन प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।    […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्षद पुत्र और उसके साथियों पर घर में घुसकर किशोरी से अभद्रता व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पार्षद के बेटे और उसके साथियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।  जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली पर निकाली पुरानी रंजिश, 20 से अधिक लोगो ने  लाठी-डंडों के साथ ग्राम प्रधान के घर घुस करी मारपीट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन अचानक करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ कई वाहनों में सवार होकर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने […]

Read More