रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आई महिला के साथ दो दरोगाओं ने छेड़छाड़ की। महिला की सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दरोगाओं के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए चौकी इंजार्च केदारनाथ और दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते साल मई में मध्य प्रदेश की एक महिला यात्री केदारनाथ दर्शन को आई थी। महिला के रहने की व्यवस्था के लिए महिला के किसी परिचित ने चौकी इंचार्ज केदारनाथ को मदद करने के लिए फोन किया। चौकी इंचार्ज ने केदारनाथ में तैनात दरोगा को महिला के रहने की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी दी। दरोगा ने महिला को पुलिस कैंप में ठहराया।आरोप है कि दरोगाओं ने महिला के साथ छेड़ खानी की। महिला ने लौटकर उत्तराखंड सीएम हेल्प लाइन और डीजीपी को शिकायत पहुंचाई। पुलिस के अनुसार महिला की ओर से जो नाम बताए गए वे कुछ अलग थे। जिससे जांच में समय लगा। बीते 28 जून को छेड़खानी मुकदमा दर्ज कर चौकी इंचार्ज मंजुल रावत और तत्कालीन दरोगा कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि अपराधी बाहर का हो या घर का पुलिस इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत पर सोनप्रयाग कोतवाली में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी चौकी इंचार्ज और दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]