रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो दिन में 14 घोड़े – खच्चरों की संदिग्ध मौत होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने इनके संचालन पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। आज मंगलवार को केंद्र सरकार और हरियाणा की टीमें केदारनाथ पहुंचकर जांच करेंगी।
रविवार को आठ और सोमवार को छह घोड़े खच्चरों की मौत के बाद सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम रुद्रप्रयाग पहुंचे। उन्होंने हालात को देखते हुए अगले 24 घंटे तक केदारनाथ मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन पर रोक लगा दी है। डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि घोड़े-खच्चरों में यह बीमारी न फैले, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को केंद्र सरकार की एक टीम और हरियाणा के हिसार से भी एक टीम केदारनाथ पहुंच रही है। दोनों टीमें घोड़े खच्चरों की संदिग्ध मौतों की जांच करेंगी। पूर्व में इक्वाइन इन्फ्लुएंजा के लक्षण मिलने के बाद चार अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच रिकॉर्ड 16,000 घोड़े खच्चरों की जांच
की गई। इनमें से 152 पशु सीरो सैंपलिंग में पॉजिटीव आए थे लेकिन आरटीपीसीआर रिपोर्ट में नेगेटिव आए। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मौतों का कारण कोई बैक्टीरियल इंफेक्शन लग रहा है। हालांकि टीमों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
सचिव पशुपालन डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि केदारनाथ मार्ग पर चलने से पहले घोड़े खच्चरों की पहले जांच होगी। जांच में नेगेटिव आने के बाद ही उसे यात्रा मार्ग पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में तो इस तरह की समस्या के बाद पूरी यात्रा रोकी गई थी, लेकिन हम पहले ही काफी जांचें कर चुके हैं, इसलिए यात्रा पूरी तरह से नहीं रोकी जाएगी। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगे हुए सभी घोड़े खच्चरों की जांच की जा रही है। अगर किसीमें नाक बहने जैसे लक्षण होंगे तो उन पशुओं का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। टेस्ट की रिपोर्ट आने तक उन घोड़े खच्चरों को क्वारंटीनसेंटर में रखा जाएगा। जो रिपोर्ट में सही आएगा, उसे यात्रा मार्ग पर भेज दिया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]