पंतनगर पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर को तीन बाइकों के साथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
रुद्रपुर। पंतनगर थाना पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर को तीन बाइकों के साथ धर दबोचने के साथ कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। पकड़े गए ऑटोलिफ्टर के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं और अब वह पंतनगर थाने में दर्ज तीन बाइक चोरी के मामलों में पकड़ा गया।
क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने पुलिस कार्यालय में बताया कि बीते दिनों अटरिया मेले, रिद्धि सिद्धी के पास और सिडकुल ढाल से तीन बाइकें चोरी हुई थीं। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश पर उन्होंने सिडकुल क्षेत्र से बाइक चोरी की रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना के खुलासे के लिए क्षेत्र के करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की। इसके 25 मई को पुलिस टीम ने वोल्टास कंपनी के पास चेकिंग अभियान चलाया। यहां एक युवक पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागने लगा। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम वार्ड छह मस्जिद कालोनी जगतपुरा निवासी गुलवेश हुसैन बताया। साथ ही बाइक चोरी करने की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर वन शक्ति मंदिर की ओर झाड़ियों से चोरी की दो अन्य बाइकें भी बरामद हुईं। इस पर आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। सीओ शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैंप में चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत दो मुकदमों समेत कुल पांच केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी।
इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में टीम में निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, एसआई प्रदीप कोहली, सतीश बाबू, कांस्टेबल नितिन कुमार, पंकज पोखरियाल आदि थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news One autolifter arrested Pantnagar police arrested an autolifter with three bikes rudrapur news three bikes recovered US News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More