पौड़ी हादसा: यहां दुर्घटना के 12 घण्टे बाद नन्ही बालिका अपनी मृत मां से लिपटी मिली जिंदा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। “जा को राखे साइयां मार सके ना कोई” वाली कहावत यहां वाहन दुर्घटना में देखने को मिली है। दुर्घटना के 12 घण्टे बाद एक नन्ही बालिका अपनी मृत मां से लिपटी जिंदा मिली जो कि चमत्कार से कम नहीं। बारात में दूल्हे संदीप की रिश्तेदार रसूलपुर की गुड़िया और उसकी दो साल की बेटी दिव्यांशी भी बस में सवार होकर गई थी। बस में दिव्यांशी अपनी मां की गोद में थी, मगर हादसे के दौरान 500 फीट गहरी खाई में बस के गिरने के बाद भी गुड़िया ने अपनी मासूम बेटी को अपने से अलग नहीं होने दिया। वह अंतिम समय में भी उसे अपनी गोद में रखे रही। जिसने भी इस मंजर को देखा वो इसे चमत्कार ही मान रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

बताते चलें कि लालढांग से बारात लेकर पौड़ी गई बस में करीब 52 लोग शामिल थे, जिनमें तकरीबन 15 बच्चे और महिलाएं भी सवार रहे। सड़क हादसे में ग्रामीणों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, जितने भी लोग बस में सवार थे, उनमें से सकुशल वापस लौटने वालों में गिने चुने लोग है। हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल है। एसडीआरएफ ने सभी शवों को गहरी खाई से निकाल लिया है। मृतकों में दुल्हे संदीप के बडे भाई कुलदीप, बहन सतेश्ववरी देवी जीजा संदीप असवाल, 11 साल का भतीजा सचिन पुत्र कुलदीप सहित मामा के परिवार सहित अन्य 28 रिश्तेदारों की मौत हुई है। इनमें चार बच्चे व छह महिलाएं भी शामिल हैं। संदीप के गाजीवाली में रहने वाले रिश्तेदार सतीश नाथ पुत्र चंद्रमोहन 35 और अनिल नाथ पुत्र चंद्रमोहन 29 और सतीश की पत्नी वर्षा और आठ साल का बेटा लक्ष की भी मौत हो गई। अनिल और चंद्रमोहन परिवार में दोनों ही थे और सतीष के एक ही बेटा था। जबकि अनिल नाथ के एक छोटा बच्चा है और पत्नी है। घर में मां-बाप हैं जो दोनों बीमार है अभी दोनों को हादसे की जानकारी नही दी गई है। वहीं हादसे में दूसरे रिश्तेदार गुलाब पुत्र कोमल चौहान, दीप पत्नी गुलाब और उनकी आठ साल की बेटी की भी मोत हुई है। इसके अलावा रसूलपुर मीठीबेरी, प्यालढांग यमकेश्वर, द्वारीखल आदि क्षेत्र के रिश्तेदारों की भी मौत हुई है। बैंड वालों में इस्तियाक पुत्र मुस्ताक, अनीष पुत्र सुक्के निवासी मंडावली बिजनौर, इलियास पुत्र रहीसु निवासी नारायणपुर बिजनौर और विशाल पुत्र बाबू निवासी जालपुर बिजनौर यूपी शामिल हैं। दुल्हा संदीप नाथ फैजाबाद के होटल में काम करता है और पूरा परिवार बेहद गरीब है। जबकि भाई कुलदीप पेंट करने का काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरा परिवार बहुत गरीब है। हालांकि, सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a little girl was found alive wrapped around her dead mother Accident news Pauri Accident: 12 hours after the accident Pauri gadwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More