देहरादून। मसूरी में होटल बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा खतरे में डालने वाले रसूखदारों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
अवैध खुदाई कर हाईवे की सुरक्षा दीवार ढहाने के मामले में डीएम सविन बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों पर 11.64 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई। साथ ही सड़क की मरम्मत में आने वाले करीब 80 लाख रुपये के खर्च की वसूली भी इन्हीं आरोपियों से
करने के आदेश दिए हैं।
मामला मसूरी के किमी 162 (होटल देवलोक के पास) का है। यहां आवासीय नक्शे की आड़ में जेसीबी लगाकर नियमों के विरुद्धअवैध खुदाई की जा रही थी, जिससे एनएच की रिटेनिंग वॉल गिर गई और मार्ग बंद करना पड़ा। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। अनीता थलवाल पत्नी सभासद पवन थलवाल, सुनीता धनई और सतीश गोयल के नाम पर 349.50 वर्ग मीटर जमीन पर एमडीडीए से आवासीय नक्शा पास था। लेकिन मौके पर जेसीबी से एनएच के किनारे अवैध खनन किया गया।जांच में 1522 घनमीटर अवैध खनन पाया गया, जिस पर खनन विभाग ने रॉयल्टी का तीन गुना यानी 11,64,164 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
डीएम सविन बंसल ने साफ कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने एमडीडीए को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत मानचित्र निरस्त कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]