पेंनडाउन की मुहिम या फिर कोविड का असर, सरकार ने बढ़ाई टैक्स ऑडिट की ड्यू डेट

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। नए इनकम टैक्स के बाद टैक्स प्रोफेशनल को कुछ न कुछ समस्याएं आती रही, आज भी इनकम टैक्स पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है जबकि  टैक्स ऑडिट की अंतिम तिथि 15 जनवरी ही रखी गई थी।


बताते चलें कि नवंबर मे टैक्स ऑडिट नए पोर्टल मे आया, लेकिन नया टैक्स ऑडिट पेज दिसंबर के ठीक से चलना शुरू हुआ बावजूद कुछ न कुछ समस्याएं बनी रही और आज तक भी बनी हुई है। कभी डिजिटल सिगनेचर न चल पाना, कभी ऑडिट फाइल हो जाने के बाद भी गायब रहना, दान पुण्य वाली संस्थाओ के फॉर्म में लगातार अशुद्धि दर्शाना, ऑडिटर को जोड़ने मे असमर्थता जिनके बिना सीए के सारे कागजों की मान्यता नहीं है, आखिरी तारीख तक ‘यूडीआईएन’ का वेरीफाई नहीं हो पाना। यहाँ तक की सरकार ने आज भी फॉर्म्स मे सुधार किये है, जिसे अपडेट होने मे समय लगता है। लगातार संसोधनों और पोर्टल की तकनीकी समस्याओ से देशभर मे टैक्स प्रोफेशनल के नींद उड़ाकर रखी थी। दूसरी तरफ से जागरूक सीए लगातार पोर्टल ठीक करने और अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए संघर्षरत थे, अलग अलग न्यायालयों मे रिट भी दाखिल की गई और कई न्यायालयों द्वारा अस्वीकार के बावजूद संघर्ष जारी रखते हुए देश के कर देने के मुहिम मे लगे रहने वाले योद्धा लगातार संघर्षरत रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  


वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट सरोज जोशी आनंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया मे बड़े हथियार ट्विटर पर एक मुहिम चली PenDown जिसमे देशभर के चार्टर्ड अकाउन्टेंट्स ने एक दिन का सांकेतिक कलम बंदी की मुहिम चलाई। देखते ही देखते कई चार्टर्ड अकाउन्टेंट्स इस मुहिम से जुडने लगे। कई लोगों ने बताया उनको कोरोना है, कई लोगों ने बुखार ठंड और कोरोना की शिकायत और पोर्टल की अशुद्धियों के स्क्रीन शॉट खींचकर इस हेशटेग मे अपनी समस्याएं रखी और शाम होते होते ये मुहिम रंग ले लाई। परिणाम CBDT ने आखिर एक महीने तिथि बढ़ा दी और अब ये तिथि जनवरी 15 से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। बहरहाल इस खबर से जहां टैक्स पेशेवरों ने राहत की सांस ली वहीं ह्रदय से CBDT का आभार भी व्यक्त किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More