हल्द्वानी से जागेश्वर जा रहे परिवार की कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
  
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी/अल्मोड़ा। हल्द्वानी से जागेश्वर जा रहे परिवार की कार मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबी रोड, हल्द्वानी निवासी राजेंद्र सिंह अधिकारी उनकी पत्नी विमला अधिकारी, पुत्र पारस अधिकारी और पुत्रवधु अंबिका अधिकारी मंगलवार आज हल्द्वानी से जागेश्वर जा रहे थे।तभी सुबह करीब 9:30 बजे पेटशाल के पास उनकी कारअनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। राजेंद्र सिंह अधिकारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि पूरा परिवार जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A family going from Haldwani to Jageshwar Accident news almora news People in the car injured when the car of a family going from Haldwani to Jageshwar fell into a deep ditch the car fell into a deep ditch uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More