हल्द्वानी। मानसून सत्र से लौटने के उपरांत कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आज हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में भाजपा की मनमानी और नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई अराजकता लोकतंत्र के लिए कलंक है।
“नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जो अराजकता देखने को मिली, उसने देवभूमि को शर्मसार कर दिया। पुलिस प्रशासन के संरक्षण में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।उत्तराखंड को बिहार बनाने का सपना देखने वाली भाजपा को प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर शांति और लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएगी।”
हृदयेश ने कहा कि भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में “वोटों की डकैती” कर लोकतंत्र की हत्या की और फिर विधानसभा सत्र में विपक्ष के सवालों से बचने के लिए डेढ़ दिन में ही सत्र स्थगित कर लोकतंत्र का मजाक बनाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित विपक्षी विधायकों के साथ बदसलूकी और मारपीट, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनता के मुद्दों पर चर्चा न करने के चलते विपक्ष को सदन के अंदर ही धरना देने को मजबूर होना पड़ा। यह भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रमाण है।
कांग्रेस शीघ्र ही जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी और एक बड़े जनांदोलन की शुरुआत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि उत्तराखंड को बिहार बनने से रोकने के लिए जनता अब भाजपा के खिलाफ लामबंद हो रही है।
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने सरदार सतनाम सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर राजकुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शोभा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी अवध विहारी शर्मा, बहादुर बिष्ट, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की शनिवार को […]