एक हफ्ते में दूसरी बार फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब देशभर में साफ दिखाई देने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा के साथ ही नए रेट्स मंगलवार (आज) सुबह से लागू हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 91 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में तनाव के कारण वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं। इसका सीधा असर तेल कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है, जिसके चलते कंपनियां घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 91 पैसे महंगा होकर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है, वहीं डीजल के दाम 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां पेट्रोल 96 पैसे महंगा होकर 109.70 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे महंगा होकर 104.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

जानकारों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और युद्ध जैसे हालात बने रहे तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी पड़ सकता है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Business News new delhi news Petrol and diesel prices have risen again for the second time in a week एक हफ्ते में दूसरी बार नई दिल्ली न्यूज पेट्रोल और डीजल के दाम ब्वसायिक न्यूज

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More