पीजी संचालक पर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक द्वारा बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है ,पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से चमोली का रहने वाला है और दून में पीजी चलाता है।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/27/in-the-absence-of-wife-coming-to-nieces-house-became-a-trap/


पुलिस के अनुसार पीड़िता क्षेत्र के एक एनजीओ के आवासीय विद्यालय की छात्रा है। उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत विद्यालय के हास्टल की वार्डन ने की। जिसमें बताया गया कि विगत वर्ष लॉकडाउन के कारण छात्रा अपने घर चली गई थी। इस वर्ष हाल ही में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद जब विद्यालय खुले तो 21 सितंबर को छात्रा वापस आई। विद्यालय आने के बाद से वह उदास व गुमसुम थी। 24 सितंबर को हास्टल वार्डन ने उसे भरोसे में लेकर इसकी वजह पूछी तो किशोरी ने आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

किशोरी ने बताया कि 16 सितंबर को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से हास्टल के लिए निकल गई। रास्ते में उसे प्रमोद नाम का युवक मिला, जोकि उसका परिचित है। प्रमोद उसे बहला-फुसलाकर जाखन की वासु स्टेट कालोनी में अपने किराये के मकान में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी घर चली गई, मगर आरोपी के भय के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के पांचवें दिन वह हास्टल आई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जाखन से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news PG operator accused of raping a girl Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More