पिथौरागढ़ में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को निकाला खाई से

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। गुरना मंदिर के पास पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ एवं उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू कर 4 लोगो को खाई से निकाल अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार (आज) सुबह गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास एक जीप डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई जिस में सवार यात्री छटक कर गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को देने पर पुलिस एवं एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान 04 लोग खाई में घायल अवस्था में दिखाई दिए। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया व उसके उपरांत सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान मोबीन पुत्र यासीन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर, सुभान पुत्र दुलारी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर, रब्बीन पुत्र इसलाम निवासी लालपुल मुरादाबाद, यूनासिब उम्र 22 निवासी ग्राम फतेहपुर मुरादाबाद को अस्पताल में भर्ती कराया। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More