गुलाबघाटी के पास पिकअप गिरा खाई में, एक की मौत दूसरा गम्भीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां काठगोदाम थाना स्थित गुलाबघाटी के पास पिकअप खाई में गिर गयी। जिसमें सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने 1 घंटे के कड़ी रेस्क्यू के बाद घायल और मृतकों खाई से बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब 3ः00 बजे नैनीताल से हल्द्वानी आ रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गुलाब घाटी के पास पहाड़ से खाई में गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस और अग्निशमन की टीम ने दोनों घायलों को बाहर निकाला जहां एक व्यक्ति की मौत हुई है। बताया जा रहा कि मृतक ज्योलिकोट से लिफ्ट लेकर पिकअप वाहन में बैठा था। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वही पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त ज्योलिकोट निवासी के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया हो सकता है कि चालक को नींद की झपकी आई हो जिससे पिकअप वाहन खाई में गिर गई हो। पिकअप वाहन हल्द्वानी का बताया जा रहा है जो सरिया सीमेंट ढोने का काम करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news one dead and another seriously injured Pickup fell into a ditch near Gulabghati Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More