पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक ने चार इंस्पेक्टर सहित 22 उप निरीक्षकों का किया स्थान परिवर्तन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने चार इंस्पेक्टर सहित 22 उप निरीक्षकों को स्थानांतरित कर दिया है।
 
एसपी यादव ने आदेश कर निरीक्षक कुवर सिंह रावत को धारचूला से अस्कोट, निरीक्षक विजेंद्र शाह को डीडीहाट से धारचूला, निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी को अस्कोट कोतवाली से जौलजीबी व निरीक्षक संजीव कुमार को जौलजीबी से पिथौरागढ़ कोतवाली स्थानांतरित किया है। पिथौरागढ़ कोतवाली में तैनात एसआई महेश चंद्र जोशी को थानाध्यक्ष बेरीनाग,गंगोलीहाट थानाध्यक्ष मंगल सिंह को नाचनी की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई अनिल आर्या को बलुवाकोट थाने से पांगला भेजा गया है। बेरीनाग थाने से एसआई चंदन सिंह को थानाध्यक्ष बलुवाकोट, थल थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट को वापस कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। घाट चौकी प्रभारी
योगेश कुमार को ऐंचोली चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पनार के चौकी प्रभारी हरीश सिंह को अस्कोट कोतवाली, एसआई भुवन चंद्र मासीवाल को मुनस्यारी के साथ मदकोट की भी जिम्मेदारी दी गई है। नाचनी के थाना प्रभारी अंबी राम को थल थाना, एसआई सुरेश कंबोज को झूलाघाट से डीडीहाट थाने की जिम्मेदारी दी गई। एस आई हीरा सिंह डांगी को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी गंगोलीहाट बनाया गया है। एसआई जितेंद्र सोराडी को वड्डा से घाट चौकी, एसआई शंकर सिंह रावत को ऐंचोली से वड्डा चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसआई बसंत टम्टा को थाना बेरीनाग के साथ चौकोडी की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई आरती को कोतवाली पिथौरागढ़ से झूलाघाट थाने की जिम्मेदारी दी गई है।पुलिस लाइन से एसआई कमलेश जोशी को पिथौरागढ़, एसआई गणेश दत्त जोशी गंगोलीहाट, एसआई भुवन चंद्र गहतोडी को बेरीनाग थाने में स्थानांतरित किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Pithoragarh Superintendent of Police Pithoragarh Superintendent of Police transferred 22 sub-inspectors including four inspectors Transfer news transfer of four inspectors and 22 sub-inspectors uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More