प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में हल्द्वानी वन प्रभाग कार्यालय के प्रांगण में किया गया फलदार पौधों का रोपण  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हरेला महोत्सव के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग कार्यालय प्रांगण में शनिवार (आज) प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल के नेतृत्व में प्रभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनेकों प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया। 

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वनों के संवर्धन एवं संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सभी से यह अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण संबंधी कार्य किए जाते रहेंगे। विशेषकर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी होने के नाते हमारा परम कर्तव्य बन जाता है कि हम पर्यावरण के दृष्टि से वृक्षों का रोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देवें। प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की दिनांक 17 जुलाई 2023 को प्रभाग के छकाता रेंज अंतर्गत गौलापार वन क्षेत्र में हरेला महोत्सव के अवसर पर  वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाना निर्धारित है। जिसमें समस्त क्षेत्रीय वासियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीकृष्ण, वन क्षेत्राधिकारी छकाता बी एस मेहता, अंजू तिवारी, अनिल कपिल, रमेश सिंह नेगी, मनोज कुमार पाण्डेय, मानचित्रकार हिमांशु पाठक, लेखाकार विक्रम, वैयक्तिक सहायक सहित अनेकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Planting of fruit trees Planting of fruit trees was done in the premises of Haldwani Forest Division Office under the leadership of Divisional Forest Officer. Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More