इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके विकास कार्यों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है। कहा कि हल्द्वानी में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ‘हृदयेश सभागार’ क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

विधायक ने कहा कि यह सभागार केवल एक भवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में इसका व्यापक उपयोग होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में बिना वैध अनुमति संचालित दो मदरसों को प्रशासन ने किया सील

कार्यक्रम में जोहार मिलन केंद्र के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती, डॉ. प्रहलाद सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशाक्तु, सचिव गंगा सिंह धर्मशाक्तु, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह जंगपागी, उपसचिव खड़क सिंह पांगती, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जंगपागी, केदार सिंह पांगती, भूपेंद्र सिंह पांगती, बसंती टोलिया, पुष्पा पांगती समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A pledge to carry forward the tradition of development dedicated to the public Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Hridayesh Auditorium Late Dr. Indira Hridayesh News from the hills News From the Pahad Pledge to carry forward Indira Hridayesh's legacy of development; ‘Hridayesh Auditorium’ dedicated to the public uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जनता को समर्पित विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी न्यूज हृदयेश सभागार

More Stories

उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]

Read More
उत्तराखण्ड

केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना […]

Read More