रानीखेत। स्वर्गीय श्री जयदत्तवैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत (अल्मोड़ा) में बुधवार (आज) दिनांक 26 मार्च 2025 को हिंदी विभाग के तत्वाधान में छायावाद की प्रमुख स्तंभ कवयित्री महादेवी वर्मा के 118 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक काव्य पाठ व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रभारी डाॅ निर्मला जोशी द्वारा किया गया।
विभाग प्रभारी डॉ निर्मला जोशी ने बताया कि महादेवी वर्मा रहस्यवाद और छायावाद की कवयित्री थी। उनके काव्य में आत्मा परमात्मा के मिलन, विरह तथा प्रकृति के व्यापारों की छाया स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है। वेदना और पीड़ा महादेवी जी की कविता के प्राण रहे। उनका समस्त काव्य वेदनामय है। कार्यक्रम में उपस्थित विभाग की प्राध्यापिका डॉ कुसुम लता द्वारा महादेवी वर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला गया। डॉ रेखा भट्ट ने उनकी वेदनामयी कविताओं के परिप्रेक्ष्य में महादेवी वर्मा के संवेदनात्मक पक्ष पर प्रकाश डाला। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ में हिंदी विषय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमिता गडकोटी द्वारा किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]