हल्द्वानी। खुदको पत्रकार बताकर एक व्यक्ति ने कॉलोनी और उनमें रहने वाली महिलाओं पर न सिर्फ मौखिक बल्कि व्हाट्सएप ग्रुप में भी लिख कर अश्लील टिप्पणी कर दी। मामले में मुखानी पुलिस ने कॉलोनी में ही रहने वाली एक महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र की अमलताश कॉलोनी में रहने वाली एक महिला शिकायकर्ता का आरोप है कि यहां कॉलोनी में कथित नाम का व्यक्ति रहता है, जो कॉलोनीवासियों पर मीडिया कर्मी होने की बात कहकर धौंस जमाता है। महिला का कहना है कि उक्त ब्यक्ति ने मौखिक रूप सेही नहीं बल्कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी कालोनी और महिलाओं पर आपतिजनक टिप्पणी की। जिसके गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से अमलतास सोसाइटी का माहौल खराब हो रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त ब्यक्ति के खिलाफ बीती 23 मार्च 2025 को उत्तराखंड सीसीटीएनएस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। इससे पहले 17 मार्च को आयुक्त को शिकायती पत्र दिया। स्वयं को मीडिया मेंहोने की धमकी देकर दवाब बनाताहै।शिकायतकर्ताओं ने एक अन्य ब्यक्ति पर भी उसका साथ देने का आरोप लगाया है। मुखानी थानाध्यक्ष बिजय मेहता का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप […]