चोरगलिया क्षेत्र के शेर नाले के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, पुलिस और एसडीआरएफ जुटी तलाश में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले के गौलापार चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाले शेर नाले के तेज  बहाव में एक व्यक्ति बह गया है। जिसकी खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे दानी बंगर गौलापार निवासी युवक टेंपो से जा रहा था, शेर नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आया, जिसमें वह फंस गया, और वह थोड़ी देर बाद बाहर निकल कर आगे चला गया था, लेकिन व्यक्ति जिस टेंपो में था जिसमें उसका मोबाइल छूट गया, वह अपना मोबाइल निकलने के लिये दोबारा से टेंपो की तरफ गया और अपना मोबाइल निकालने लगा। इस दौरान पानी का बहाव तेज होने से वह बह गया। व्यक्ति के बहने की सूचना पर चोरगलिया थाना पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि नदी नाले को पार करने के दौरान सावधानी बरतें उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डालकर नदी नाले को पार कर रहे हैं ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police and SDRF engaged in search of person swept away in strong current of Sher Nallah of Chorgaliya area Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More