पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम ट्रांसपोर्ट नगर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

 

नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा द्वारा चलाए जा रहे अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में हल्द्वानी पुलिस और SOG टीम ने झलक बार के पास, नीम करौली प्रॉपर्टीज के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जो चेकिंग के दौरान 11 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह, निवासी कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में प्रभारी SOG राजेश जोशी, प्रभारी चौकी टीपी नगर मनोज कुमार, कांस्टेबल SOG भूपेंद्र ज्येष्ठा, अरुण राठौर, अनिल टम्टा, शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा द्वारा किया गया, जबकि एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने यह सफलता प्राप्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a smuggler arrested with a huge quantity of illegal liquor Haldwani news Joint operation of Police and SOG team Police and SOG team conducted a joint operation and arrested a smuggler with a huge quantity of illegal liquor uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई भारी मात्रा में अवैध शराब व चरस हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More