पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 27 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। अवैध नशा तस्करी के खिलाफ एसएसपी नैनीताल की कड़ी चेतावनी के चलते हल्द्वानी पुलिस और एसओजी कीताबड़तोड़ कार्रवाई में 27 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में बरसाती नहर वर्कशॉप लाइन के पास चेकिंग के दौरान इस तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 27 पेटियों में भिन्न-भिन्न ब्रांड की कुल 276 बोतलें और 68 अध्धे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में थाना हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पंकज जोशी (34 वर्ष), जो कृष्णापुर, वार्ड नं. 13, थाना तल्लीताल, जिला नैनीताल का निवासी है से पुलिस ने पूछताछ करते हुए तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्ध दस्तावेज़ भी बरामद किए हैं, जिनसे यह संभावना जताई जा रही है कि अवैध शराब के कारोबार में FL 2 से जुड़े कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरिक्षक संजीत राठौड़ (एसओजी प्रभारी), उप निरिक्षक देवेन्द्र सिंह राणा (चौकी भोटिया पड़ाव), कांस्टेबल प्रकाश बड़ाल, अरविन्द नयाल (चौकी भोटिया पड़ाव), हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव (एसओजी टीम), कांस्टेबल सन्तोष बिष्ट (एसओजी टीम) सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Liquor smuggler arrested with 27 boxes of illegal English liquor Police and SOG in joint action arrested liquor smuggler with 27 boxes of illegal English liquor uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More