रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा के दौरान पुलिस ने नकल कराने की कोशिश कर रहे अभ्यर्थी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड में भारतीय रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल कराने की कोशिश में हरियाणा निवासी एक अभ्यर्थी को पकड़ा है। आरोपी के पास से परीक्षा में उपयोग की जाने वाली नकल पर्ची भी बरामद हुई है। पूछताछ में उसने हरियाणा में रहने वाले कई अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

जानकारी के अनुसार दो दिसंबर को आईकैट सॉल्यूशन परीक्षा केंद्र, सहारनपुर रोड पर हो रही परीक्षा के दौरान वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर यशवीर (निवासी पुरौला, उत्तरकाशी) को 22 वर्षीय अभ्यर्थी विवेक की गतिविधियाँ संदिग्ध नजर आईं। तलाशी में उसके जैकेट की आस्तीन से नकल पर्ची बरामद हुई, जिसे वह परीक्षा में उपयोग करने की योजना बनाकर लाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक ने कबूला कि परीक्षा पास कराने के लिए उसकी हरियाणा के एक व्यक्ति शर्मा से चार लाख रुपये में डील तय हुई थी। शर्मा ने उसे परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद तीन लोगों से मिलवाया था। आरोप है कि इन लोगों ने परीक्षा से पहले आरोपी के फोन पर एक प्राइवेट मैसेंजर ऐप डाउनलोड कराया और उसी के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर भेजकर पर्ची पर लिखवाए थे। जैसे ही विवेक परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने लगा, कड़ी जांच के दौरान उसकी चाल पकड़ी गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

पटेल नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में किसी संगठित नकल गिरोह की संलिप्तता की संभावना है। आरोपी से जुड़े सभी लोगों और लिंक की गहन जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a candidate trying to cheat dehradun news During the Railway Board's Central Online Examination Railway Board's Central Online Examination the police arrested a candidate who was trying to cheat the police arrested him uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज नकल कराने की कोशिश कर रहा अभ्यर्थी पुलिस ने किया गिरफ्तार रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), बिजली विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोमवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह पांच बजे से शुरू हुए छापेमारी अभियान में सात टीमों ने गांधीनगर, आजादनगर, नई बस्ती और उजालानगर फीडर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More