आर्थिक तंगी के चलते गलत मार्ग चुन शराब तस्कर बनी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां कनखल थाना क्षेत्र से शराब तस्करी में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला शराब तस्कर पिछले करीब सात साल से शराब तस्करी कर रही है और इन सात वर्षों में 12 से अधिक बार गिरफ्तारी हो चुकी है। तीन बार गुंडा एक्ट में भी शिकंजा कसा, लेकिन धंधा बंद नहीं किया। 

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर बीते दिसंबर माह में हिस्ट्रीशीट खोली गई। पुलिस के अनुसार, महिला शराब तस्कर ज्योति का पति राजू टैंपू ट्रैवलर गाड़ी चलाता था। उसने आर्थिक तंगी के चलते अवैध शराब का धंधा शुरू कर दिया। 2013 में दुर्घटना में सिर में चोट आने के बाद काम करने में असमर्थ हो गया। इसके बाद ज्योति ने शराब के धंधे में पति का साथ देते हुए खुद भी शराब की तस्करी शुरू कर दी। दोनों को पुलिस ने कई बार पकड़ा, लेकिन इसके बाद भी धंधे को बंद नहीं किया। पिछले करीब सात साल से लगातार शराब तस्करी कर रही है।वर्ष 2017 में पुलिस ने ज्योति को पहली बार गिरफ्तार किया और आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया। अब तक 12 से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। तीन बार गुंडा एक्ट और दो बार 110 जी की कार्रवाई की गई, लेकिन नशे का कारोबार नहीं छोड़ा। एसएसपी अजय सिंह के चार्ज संभालने के बाद नशा तस्करों पर शिकंजा कसा गया। तब 16 दिसंबर 2022 को ज्योति की हिस्ट्रीशीट खोली गई। ज्योति के चार बच्चे है और पति राजू आजकल बीमार चल रहा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Police arrested a woman Police arrested a woman who chose the wrong route and became a liquor smuggler due to financial constraints Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More