सूटकेस में  प्रेमिका का शव लेकर भाग रहा युवक पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा कि दोनों में प्रेम संबंध थे। लोगों के तंज से परेशान होकर युवती ने खुद ही जहर खाया है। शव गंगनहर में फेंककर वह भी कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी युवक स्कूटी पर एक सूटकेस लेकर मुकर्रबपुर स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लेने आया था। कमरे में सूटकेस रखकर वह चला गया। कुछ देर बाद एक युवती को लेकर आया और कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे वह सूटकेस लेकर नीचे उतर रहा था। पसीने में लथपथ देख मैनेजर ने उससे परेशानी पूछी। युवक ने बताया कि पेट में गैस बन रहा है। उसने बीस रुपये देकर मैनेजर से दवा लाने को कहा। मैनेजर के जाते ही वह सूटकेस नीचे उतारने लगा। इस बीच गेस्ट हाउस की मालकिन ने सीसीटीवी कैमरे में युवक को इस हालत में देखा तो उसे शक हुआ। उसने मैनेजर को कॉल कर सूटकेस चेक करने की बात कही। मैनेजर दौड़कर आया और युवक से सूटकेस चेक करवाने की बात कही लेकिन उसने इनकार कर दिया। साथ ही वह भागने का प्रयास करने लगा। मैनेजर ने शोर मचाया तो लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव रखा था। सूचना मिलते ही एसओ धर्मेंद्र राठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि दोनों का आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। इसे लेकर वह युवती पर तंज कसते थे जिससे वह परेशान थी। इसे लेकर दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली थी। बताया कि कलियर आने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था। गेस्ट हाउस में पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। उसने शव को सूटकेस में बंद किया और गंगनहर में फेंकने जा रहा था। इसके बाद वह भी गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

एसओ ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर आते ही केस दर्ज किया जाएगा। उधर, सीओ विवेक कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

टाटा सूमो की टक्कर से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More