भवाली। पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर गाँव में भौकाल बनाने वाले युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। यह युवक खुद को गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर गांव में दहशत फैला रहा था। पिछले दो दिनों से बेतालघाट पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ग्राम धनियाकोट में दिल्ली से लौटकर आया एक युवक गाँव वालों को धमकाने के लिए गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर धमका रहा था। इसके अलावा वह नशे की हालत में भी अपने पड़ोसियों से झगड़ा और उन्हें गैंगस्टर का चेला बता कर धमकी दे रहा था। युवक के डर के कारण कोई भी पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। गाँव वालों की सुरक्षा के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही एवम गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद एवं टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान एवम तलाश के उपरांत आज घिरोली पुल के पास चैंकिंग के दौरान आरोपी को एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ पर गिरफ्तार युवक दीपक सिंह जलाल पिता पूरन सिंह जलाल, निवासी धनियाकोट, तल्लाकोट, थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल उम्र 29 वर्ष ने बताया कि वह दिल्ली में खाना बनाने का काम करता था। नशे की लत के कारण उसे नौकरी से निकल दिया गया। वहां उसने गैंगस्टर नीरज बवाना का नाम सुना था। उसने अपने गांव लौटकर गेंगस्टर के नाम से दहशत फैलाने और लोगों से वसूली करने एवं छोटी मोटी चोरियां करने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अवैध तमंचा रखा और गांव में खुद को गैंगस्टर का चेला बताने लगा।
अभियुक्त की गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद, उपनिरीक्षक हरि राम, हेड कांस्टेबल नवीन पाण्डेय, कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]