एक प्रॉपर्टी पर कई बैंकों से सात करोड़ का ऋण लेने वाला फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। बैंकों की शिकायत पर एक ही प्रॉपर्टी को अलग-अलग बैंक में गिरवी रखकर सात करोड़ रुपये का लोन लेकर फरार हुए आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस इस फर्जीवाड़े में बैंक अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है।

आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रत्नाकर बैंक लिमिटेड (आरबीएल) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से आर्थिक अपराध शाखा को जालसाजी की शिकायत करते हुए बताया कि शगुन एंटरप्राइजेज के मालिक राजीव राज राठी ने गुरुग्राम स्थित एक प्रॉपर्टी को बैंक में गिरवी रखते हुए होम लोन लिया था।  सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद आरबीएल बैंक की तरफ से 2.5 करोड़ रुपये, जबकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से 1.30 करोड रुपये का लोन दिया गया था। जब उसके द्वारा लोन की किश्त नहीं आई, तो बैंक की तरफ से, इस बाबत अखबार में विज्ञापन देने की प्रक्रिया को शुरू किया गया। तो पता चला कि इलाहाबाद बैंक से भी इस प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर लोन लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

बैंको द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया। एसीपी वीरेंद्र सजवाण की देखरेख में एसआई नवीन दहिया और रितेश की टीम ने जांच में पाया कि आरोपी राजीव राठी ने शाहदरा में खोले अपने कार्यालय को इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आरबीएल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पीएनबी और ओबीसी बैंक के साथ गिरवी रखकर लगभग सात करोड़ रुपये का लोन प्रॉपर्टी पर ले चुका था। इसके बाद से पुलिस टीम लगातार, उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। सूचना पर आरोपी राजीव को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news delhi news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More