भारी मात्रा में चरस के साथ अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त माहौल में सम्पन्न कराये जाने के लिये अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अवैध नशे के तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी हरवंश सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में थाना बनभूलपुरा एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नशे तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक बुलेरो कार संख्या यूके O4 टीए 8218 से 1 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपनी कार टैक्सी के माध्यम से बड़ी मात्रा में पहाड़ी क्षेत्र खंश्यू से लाकर चरस की तस्करी कर रहा है। जिस पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को हल्द्वानी रोडवेज के पीछे गोलचा कंपाउंड जवाहर नगर बनभूलपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में संबंधित धाराओं के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

आरोपी की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसओजी प्रभारी नैनीताल नंदन सिंह रावत, उपनिरीक्षक भुवन राणा, कॉन्स्टेबल अमनदीप, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कॉन्स्टेबल एसओजी अशोक रावत, कॉन्स्टेबल एसओजी अनिल गिरी, कॉन्स्टेबल एसओजी कुंदन कठायत, कॉन्स्टेबल एसओजी त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More