लंबे समय से सैक्स रैकेट संचालित कर रहे दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां राजधानी के कई स्थानों में दंपत्ति लंबे समय से सैक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। इस बीच ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कार से ल‌ड़कियों की सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि काफी लंबे समय से एक दंपत्ति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार चला रहा है और महिलाओं की सप्लाई कर रहा है। जब पुलिस ने सूचना पर जांच पड़ताल की तो सब बातें पता लगी और दंपति पर लगे आरोप भी सच पाए गए। इसके बाद पुलिस ने प्लान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने की शुरुआत की। जिसके तहत पुलिस ने कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग की और पुलिस ने दोनों दंपतियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों दंपतियों के साथ में गाड़ी में दो लड़कियां भी मौजूद थी। जब पुलिस ने उनसे उन दोनों लड़कियों के बारे में पूछा तो वे पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछा तो दोनों ने सच उगल दिया। आरोपियों की पहचान संदीप अग्रवाल और सपना अग्रवाल के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

बताते चलें कि दोनों पति-पत्नी देहरादून क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जाकर महिलाओं की सप्लाई किया करते थे और उसके एवज में वे मोटा पैसा कमाते थे। जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा उस वक्त भी वे दोनों महिलाओं की सप्लाई करने देहरादून में ही कहीं जा रहे थे। दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों देह व्यापार हेतु महिलाओं की सप्लाई करने का काम करते हैं और इसी क्रम में वह दोनों महिलाओं को मसूरी ले जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। दोनों ने बताया कि वह जरूरतमंद महिलाओं को देह व्यापार में जबरन घसीटते थे। जब पुलिस ने गाड़ी में मौजूद में महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे दोनों गरीबी और मजबूरी के कारण इन दोनों पति पत्नी द्वारा पैसों का लालच दिए जाने की वजह से देह व्यापार में संलिप्त हुईं। पुलिस ने दोनों पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया और अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police arrested couple running sex racket for a long time Sex racket Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More