देहरादून। देहरादून के चकराता रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने के आरोप में संचालक और मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो ग्राहक भी शामिल हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने मौके से आठ युवतियों को भी रेस्क्यू किया है। आरोपी यहां जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की लगातार दूसरे दिन देह व्यापार के धंधे पर बड़ी कार्रवाई है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। यहां पर लोगों को स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक सेवाएं दी जा रही हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सेंटर पर छापा मारा तो यहां दो महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले।टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि स्पा सेंटर में उनसे मसाज के साथ-साथ यह स्पेशल सर्विस भी दी जाती है। इसके लिए मसाज से ज्यादा पैसे लिए जाते हैं। पूछताछ के बाद टीम ने स्पा सेंटर के मालिक सहारनपुर के रामपुर मनिहारन के रहने वाले अनुज सिंह, संचालक छिदबना सहारनपुर निवासी सागर चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बिजनौर के अफजलगढ़ गांव मुरलीवाला के दो युवकों अभय नयन और विपिन धनकड़ को भी गिरफ्तार किया। मौके पर आठ युवतियां थी जिन्हें वहां से निकालकर नारी निकेतन भेज दिया गया है। इन युवतियों का भी सत्यापन नहीं कराया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने सभी स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि इससे पहले पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कोतवाली शहर के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया था। गेस्ट हाउस में भी तमाम सेवाओं के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। यह पहली बार नहीं है जब स्पा सेंटर में इस तरह से देह व्यापार कराया जा रहा है। इससे पहले भी शहर के कई स्पा सेंटर विवादों में रहे हैं। इन्हें ज्यादातर बाहर से आए लोग संचालित कर रहे हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]