पुलिस ने ताश के पत्ते और नकदी के साथ सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चौकी टीपी नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 14,920 रुपये नकद बरामद किए हैं।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध नशा कारोबार, जुआ एवं सट्टे जैसी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में टीपी नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगो में मौ0 आमिर पुत्र फयाज, निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा, जिसान रजा पुत्र सबीर अहमद, निवासी समर डिलक्स उत्तर उजाला, बनभूलपुरा, सलीम अहमद पुत्र समीम अहमद, निवासी इंद्रा नगर, बड़ी मस्जिद के पीछे, बनभूलपुरा एवं विकल कुमार पुत्र महेश कुमार, निवासी खोदतला, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश)। चारों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 13 (जी) जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर, हेड कॉन्स्टेबल दिगंबर सनवाल, दुर्गा सिंह (पीएसी), कॉन्स्टेबल दीप चंद (पीएसी) सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: four gamblers arrested Haldwani news playing gambling in a public place with playing cards and cash police action Police arrested four persons playing gambling in a public place with playing cards and cash uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चार जुवारी गिरफ्तार ताश के पत्ते और नकदी के साथ पुलिस कार्यवाही सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More