विधायक आवास के समीप बीच सड़क मारपीट व पत्थरबाजी कर रहे चार युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां विधायक आवास के समीप बीच सड़क कुछ युवकों में मारपीट के दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हो गईं । इस घटना से हाइवे में जाम की स्थिति बन गई। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 24 मई को आवास विकास चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विधायक कार्यालय के पास कुछ लोग आपस में विवाद और हंगामा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची,जहां चार लोग आपस में मारपीट और पत्थरबाजी करते मिले। घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सभी को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार हंगामा करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित कुमार, कृपाल सिंह, रामपाल और अर्पित पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना हैकि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। पुलिस ने साफ किया कि जिले में शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल चंदन सिंह और कांस्टेबल सीपी दिनेश धपोला की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police Arrest Four Youths for Fighting and Stone-Pelting in the Middle of the Road Near MLA's Residence rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज चार युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार रुद्रपुर न्यूज विधायक आवास के समीप बीच सड़क मारपीट व पत्थरबाजी

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More