पुलिस ने संगठित नकल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गैंग लीडर सहित नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक संगठित नकल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गैंग लीडर सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह आगामी एसएससी परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों को पास कराने की साजिश रच रहा था। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई टीपीनगर क्षेत्र स्थित होटल के कमरा नंबर 103 में छापेमारी कर कर आरोपी सुनील कुमार (गैंग लीडर) बागपत, उत्तर प्रदेश, परविंदर कुमार (गैंगलीडर) मूल निवासी बागपत, वर्तमान निवासी देहरादून, स्माकांत शर्मा उर्फ राहुल निवासी बुलंदशहर, अभिषेक कुमार निवासी हाथरस, विशाल गिरी निवासी मेरठ (वर्तमान में हरिद्वार निवासी), आफताब खान निवासी मुजफ्फरनगर, अरुण कुमार निवासी मुजफ्फरनगर, शिव सिंह निवासी हाथरस, जसवीर सिंह निवासी रोहतक (मूल निवासी जींद, हरियाणा) को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2 लैपटॉप (Lenovo Thinkpad Ryzen Pro T495 और HP Ryzen 3), एक वाईफाई डोंगल, 11 मोबाइल फोन और एक चार्जर भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार पर कोतवाली मुजफ्फरनगर में और परविंदर व जसवीर पर थाना सिविल लाइंस मेरठ में पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

जानकारी के अनुसार यह सभी आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और आर्थिक तंगी व कर्ज के चलते नकल का यह नेटवर्क खड़ा किया। गिरोह ने मानपुर पश्चिम स्थित ज्ञानकोश डिजिटल लाइब्रेरी को लीज पर लेकर वहां से रिमोट सॉफ्टवेयर (AnyDesk, Ammy Admin)के जरिये परीक्षाओं में नकल कराने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने प्रतियोगी छात्रों से 4 लाख रुपये तक वसूलने की तैयारी कर रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जो मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नकल विरोधी संकल्प को प्रभावी रूप देने का हिस्सा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nine accused including the gang leader arrested Organized counterfeit gang busted Police busted an organized counterfeit gang and arrested nine accused including the gang leader uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गैंग लीडर सहित नौ आरोपी गिरफ्तार संगठित नकल गिरोह का भंडाफोड़ हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More