पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक आरोपी की गिरफ्तार के साथ ही नाबालिगो को किया परिजनों के सुपुर्द 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। ऋषिकेश पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग घटनाओं में नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में लगभग 2500 किलोमीटर दूर कोरमंगलम, बेंगलुरु पहुंच जानकारी जुटाकर चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है साथ ही आरोपी के कब्जे से अपहर्ता नाबालिक को भी बरामद किया है। एक अन्य घटना में विगत 7 दिनों से गुमशुदा युवती को लगभग 570 किलोमीटर दूर जम्मू से सकुशल बरामद कर जांच पड़ताल प्रारंभ की है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश रवि कुमार सैनी ने बताया कि 20 अप्रैल को पूजा (काल्पनिक नाम) के द्वारा कोतवाली पर एक लिखित तहरीर देकर कहा कि सुबह लगभग 3:00 या 4:00 बजे से हमारी लड़की गायब है उसका फोन भी बंद है काफी खोजबीन करने पर पता चला हमारे मोहल्ले का रहने वाला लड़का राहुल पंडित पुत्र कृष्णा पंडित निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल भी सुबह से ही गायब है उसका फोन नंबर भी बंद आ रहा है जब उसके घर वालों से पता करना चाहा तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया हमें शक है कि वह हमारी भी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है जिससे हम लोगों को किसी अनहोनी होने की आशंका है। जिस पर पुलिस ने अपराध संख्या- 182/21 धारा-363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर गठित टीम के द्वारा नाबालिक के घर से आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी फुटेज एव॔, सर्विलांस की सहायता से, पूछताछ के आधार पर, संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। नाबालिक की तलाश एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत टीम ऋषिकेश से कोरामंगलम बेंगलुरु पहुंची तो वहां अभियुक्त राहुल उपरोक्त के 1609 मौली जागरण कंपलेक्स चंडीगढ़ में होने की जानकारी मिली। जिसके पश्चात गठित टीम कोरामंगलम बेंगलुरु से चंडीगढ़ रवाना हुई। जिस पर पुलिस ने बीते रोज उक्त पते पर छापा मारा तो वहां एक लड़का वह एक लड़की मौजूद मिले। नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पंडित बताया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त एवं नाबालिग से पूछताछ के आधार पर अभियुक्त राहुल पंडित के द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई जिसके पश्चात मेडिकल परीक्षण एवं अग्रिम आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, बोले—देवभूमि की सेवा करना सौभाग्य

इसके अलावा एक अन्य घटना में 18 अप्रैल 2022 को अमीर अहमद निवासी लाल थप्पड़ थाना डोईवाला देहरादून ने एक लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी उम्र लगभग 20 साल जो कि 72 सीढ़ी ऋषिकेश के निकट गंगा व्यू होटल में ट्रेनिंग कर रही थी। वह 18 अप्रैल 2022 को शाम लगभग 4:00 बजे होटल से बिना बताए कहीं चली गई है जो अब तक घर पर नहीं पहुंची है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और गुमशुदा की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का संकलन करते हुए, सर्विलांस की सहायता से, पूछताछ के आधार पर 25 अप्रैल को गुमशुदा उपरोक्त को ऋषिकेश से लगभग 570 किलोमीटर दूर जम्मू से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ करने पर गुमशुदा युवती के द्वारा बताया गया कि मैं गंगा व्यू होटल में एवीएसएम मैनेजमेंट की ट्रेनिंग कर रही थी और इसी दौरान मैंने जॉब के लिए जम्मू में टैरिफ ऑन थ्री रेस्टोरेंट में अप्लाई किया था और मुझे वहां से जॉब के लिए कॉल आई मैं अपने घर वालों को बिना बताए होटल से अपना सामान लेकर 18 अप्रैल 2022 को जम्मू चली गई थी। जहां मैंने कमरा किराए पर लिया था। गुमशुदा उपरोक्त को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, उपनिरीक्षक मनोहर सिंह, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, सतीश कुमार, महिला कांस्टेबल पायल व केंद्री सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की ही महिमा है कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यों केलिए तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिले की 10 विधानसभा […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, बोले—देवभूमि की सेवा करना सौभाग्य

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

Read More