रुद्रपुर। रुद्रपुर के गल्ला मंडी में रविवार देररात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और एक जेसीबी बरामद करते हुए पांच सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में लिप्त पाए गए पांच और लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार देर रात ढाई बजे गल्ला मंडी में हत्याकांड की सूचना मिली। दुकान के विवाद में मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार सलूजा और उसके भाई दिनेश कुमार सलूजा दोनों पुत्र सुन्दर दास सलूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईश्वर कॉलोनी निवासी व्यापारी गुरमेज सिंह और उनके छोटे बेटे मनप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने गुरमेज के बड़े बेटे सुरेन्द्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करी। जांच में पता चला कि अवधेश, दिनेश के तीन और भाई मॉडल कॉलोनी निवासी चरनजीत, गल्ला मंडी निवासी हेमन्त और हरीश भी इस हत्याकांड में शामिल थे। जबकि बिलासपुर हाल एलायंस कॉलोनी निवासी कांट्रेक्टर विशाल आनंद पुत्र आनंद कुमार ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजाम किया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह पांचों भाइयों अवधेश, दिनेश, हेमन्त, चरनजीत, हरीश और उनके साथी विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]