देहरादून। फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचकर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के फरार पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले भी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
राजपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि जुलाई 2024 को राकेश बत्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया कि गिरीश कोटियाल, दिनेश कुमार अग्रवाल व राजीव कुमार ने उन्हें राजपुर रोड पर अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति का प्लॉट दिखाया। इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई। इसके बाद तीनों ने फर्जी अरशद बनाए गए व्यक्ति प्रमोद से मुलाकात कराई। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इकरारनामा बनाकर 80 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरीश कोठियाल निवासी नेहरू कॉलोनी, दिनेश अग्रवाल निवासी रेसकोर्स, राजीव कुमार निवासी बिजनौर, प्रमोद कुमार के अलावा इनाम अहमद और मो. वसीम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में शाबाब फरार था और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। मो. वसीम और प्रमोद ने फर्जी दस्तावेज बनाए थे। जबकि शाबाब और इनाम अहमद जमीन का सौदा करने के लिए प्रमोद कुमार को देहरादून लेकर आए थे। पुलिस ने इनामी शाबाब अहमद को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथी इनाम अहमद का दून में दिनेश अग्रवाल (आर्किटेक्ट) के पास आना – जाना था। आरोपी इनाम अहमद ने राजपुर में एक जमीन के बारे में बताया था। इसके बाद रजिस्ट्रार कार्यालय से जमीन के मालिक
की जानकारी निकाली गई। अरशद कय्यूम के नाम पर जमीन थी। इसके बाद आरोपियों ने अरशद कय्यूम के नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाए और प्रमोद को अरशद कय्यूम बना दिया। जमीन के सौदे के नाम पर मिली रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया। शेष बची रकम को रजिस्ट्री के बाद लेना तय हुआ था।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]