इन्शोरेन्स में निवेश के नाम पर ठगी के आरोपियों को पुलिस ने किया दिल्ली से गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी ने इन्शोरेन्स में निवेश के नाम पर लगभग 58 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। थाना जाजरदेवल पुलिस व एसओजी टीम ने साईबर सैल की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी खतेड़ा द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय पिथौरागढ़ में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें शिकायतकर्ता के साथ ही कुछ लोगों द्वारा इन्शोरेन्स में निवेश के नाम पर 57 लाख 53 हजार 210 रूपयों की धोखाधड़ी की गयी थी। जिस आधार पर राजस्व विभाग में धारा 420 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। यह मुकदमा राजस्व विभाग से पिथौरागढ़ पुलिस को प्राप्त हुआ था, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष जाजरदेवल द्वारा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जाजरदेवल उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । पुलिस व एसओजी टीम द्वारा इस मुकदमे में प्रकाश में आये दो अभियुक्तों क्रमश: सन्नी कश्यप पुत्र रमेश कश्यप निवासी एम-34 गली 13 ब्रह्मपुरी, थाना न्यू उस्मानपुर दिल्ली व राहुल श्रीवास्तव पुत्र राकेश श्रीवास्तव निवासी सी-240 गली नंबर 12 थाना न्यू उस्मानपुर दिल्ली को छह मई 2023 को साईबर सैल की मदद से न्यू उस्मानपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से 02 लैपटॉप, 05 मोबाइल फोन तथा 09 सिम बरामद हुए हैं। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष जाजरदेवल, हेड कांस्टेबल भूपेन्दर एसओजी, गोविन्द वर्मा, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार के अलावा साईबर / सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय प्रभारी साईबर सैल, उपनिरीक्षक हेम तिवारी प्रभारी एसओजी/ सर्विलांस, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र, कांस्टेबल मनोज कुमार, विपिन ओली, कमल तुलेरा शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Police arrested the accused of cheating in the name of investment in insurance from Delhi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More