लोन का झांसा देकर लाखो रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। लोन का झांसा देकर  लाखो रुपये की धोखाधड़ी करने वाले ग्रुप के मुख्य आरोपी को नैनीताल पुलिस ने अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त अनुसार बीती 17 जनवरी को देवकी बमेठा पत्नी यतेन्द्र कुमार निवासी आनन्दपुरी फेज -2 नवाबी रोड़ हल्द्वानी ने 4 दिसंबर 2022 को पुलिस को तहरीर देते हुए कहा था कि अभियुक्तों  सुषमा हलदार, रामकिशन, मनोज कुमार, संजय कुमार आदि के द्वारा लोन पास करने की एवेज में उसके साथ 37,60000/-रू0 की धोखाधड़ी की है। जिसके विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने उक्त अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग की विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा संपादित की गयी। घटना के खुलासे हेतु घटना से संबन्धित बैंक अकाउंट व संदिग्धों की डिटेल प्राप्त की गयी एवं घटना में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में टीम गठित कर पुलिस टीमों को मुम्बई, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान में भेजा गया। इस बीच 30 जून को अभियोग में संलिप्त मुख्य अभियुक्त संजय कुमार उर्फ संदीप उम्र- 41 वर्ष पुत्र शरमन निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को तेरह मोड़, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ उ0प्र0 से गिरफ्तार करने के साथ ही अभियुक्त का आपराधिक इतिहास संबंधित जनपद एवं राज्य से जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी हीरानगर हल्द्वानी एवं हेड कांस्टेबल 13 ना०पु० पूरन सिंह मेहरा सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested the accused of fraud of lakhs of rupees on the pretext of loan from UP Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर गांव निवासी परिवार ने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात […]

Read More
उत्तराखण्ड

बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की बैठक बागजाला गांव में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 25 जुलाई को 10 बजे सुबह से बुधपार्क-हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में दिल्ली में नौजवानों पर बर्बर दमन और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह […]

Read More