नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को देहरादून रायपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी शादाब पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जो करीब 9 महीने से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में रायपुर थाना पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। हालांकि इस बार उसकी चालाकी काम नहीं आई और पुलिस ने उसे महाराष्ट्र से दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2022 को देहरादून में रहने वाली महिला ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 13 साल की नाबालिक बेटी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया है। महिला की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। तभी से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन वो हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इसके बाद देहरादून एसएसपी ने आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना रायपुर और एसओजी की दो टीमें गठित की गईं। एक टीम ने आरोपी के घर यूपी के रायबरेली में दबिश दी, लेकिन वो वहां से भी फरार हो गया। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि आरोपी महाराष्ट्र में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम महाराष्ट्र रवाना हुई। टीम ने आरोपी शादाब को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया। टीम आरोपी को महाराष्ट्र से उत्तराखंड लेकर आई और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police arrested the accused of raping a minor from Maharashtra Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More